Posts

04-04-2020 raman reti

Image
                      रमणरेती(गोकुल)मथुरा मेरे प्रिय मित्रों, आज मैं अपने कुछ अनुभव तथा एक महत्वपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा करना चाहता हूं,  जो की रमणरेती से संबंधित है| जी हां मित्रों आपने सही समझा, हमारा आज का विषय रमणरेती है| जो कि मथुरा के गोकुुल में स्थित है| रमणरेती मथुरा और महावन के बीच पड़ता है| जो कि एक बहुत ही पवित्र स्थान है| रमणरेती में रेत ही रेेत है| ऐसा माना जाता है कि भगवान श्री कृष्ण नेेेेेेे अपने बाल रूप में यहां अनेकों बाल लीलाएं की थी| रमणरेती की पावन भूमि पर भगवान श्री कृष्ण ने अपने ग्वाल वालों के साथ गाय चराई थी| तथा इसी पवित्र मिट्टी में रमणे थे| यानी कि पवित्र मिट्टी में लौट लगाई थी| यहां पर अनेक भक्तों की भीड़ उमड़ती देखी जा सकती  है| ऐसा माना जाता है कि इस पवित्र भूमि पर लौटने से अनेकों बीमारियां खत्म हो जाती हैं| अनेक स्कूलों के बच्चे भी यहां भ्रमण करने के लिए आते हैं| यहां पर भक्तजन मिट्टी से घर बनाते हैं| जिससे उनकी घर बनाने की मुरादें पूरी हो जाती हैं| इस पावन रेत पर कोई भी कंकड...